दुनिया भर में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए चुनौतियों से निपटने के लिए गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने छोटे एवं मझोली इकाइयों स्वास्थ्य संगठनों और सरकारी एजेंसियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों का समर्थन करने के लिए 80 करोड़ डॉलर याने कि करीब 5900 करोड़ रुपये से अधिक की मदद देने की प्रतिबद्धता जताई है। पिचाई ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। दुनियाभर में कोरोनावायरस लगातार अपने पैर फैला रहा। इस बीमारी से करीब 20,000 लोगों के मौत होने की बात कही जा रही है।
सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि दुनियाभर में छोटे एवं मझोले कारोबार को गूगल एड क्रेडिट के रूप में 34 करोड़ डॉलर मिलेंगे। ये राशि उन इकाइयों के लिए उपलब्ध होगी, जिनके खाते पिछले एक साल से सक्रिय हैं। इसका नोटिफिकेशन उनके गूगल एड खाते पर नजर आएगा। इसके अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन और 100 से ज्यादा सरकारी एजेंसियों को 25 करोड़ डॉलर की विज्ञापन सहायता दी जाएगी। वहीं, एनजीओ और बैंकों के लिए 20 करोड़ डॉलर का निवेश कोष बनाया जाएगा, जो एनजीओ और वित्तीय संस्थानों की मदद करेगा ताकि छोटे कारोबारों के लिए पूंजी की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा, उन्होंने अन्य सहायता देने की भी प्रतिबद्धता जताई है।
वहीं भारत में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश में अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी इलाज के लिए वेंटिलेटर, मास्क से लेकर सैनिटाइजर तक की जरूरत है। ऐसे हालत में कई तरफ से मदद के हाथ भी उठने शुरु हो गये हैं। देश के जाने-माने उद्योगपति टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने ट्वीट कर टाटा की तरफ से 500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है। रतन टाटा ने ट्वीट कर कहा है कि इस दौड़ में कोविड-19 संकट सबसे कठिन चुनौतियों में से एक है। टाटा समूह की कंपनियां हमेशा ऐसे समय में देश की जरूरत के साथ खड़ी हुई है। इस समय देश को हमारी जरूरत अधिक है। साथ ही बॉलीवुड एक्टर अक्षर कुमार ने भी प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ रूपए देने की घोषणा की है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त