Corona Virus पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। लाखों लोग इसके चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अक्सर ही इस वायरस से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे सामने आते रहे हैं, जो इस महामारी से लड़ रही दुनिया को हैरान करके रख देते हैं। एक नई स्टडी में इस वायरस से जुड़ी परेशान करने वाली बात पता चली है।
Study में खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) मानव त्वचा पर 9 घंटे तक जीवित रह सकता है। साफ है कि यदि किसी शख्स के शरीर से यह वायरस चिपका हुआ है, और यदि उसके संपर्क में कोई दूसरा शख्स या खुद वही व्यक्ति आता है, तो उसके संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इन्फ्लूएंजा ए वायरस IAV मानव त्वचा पर 2 घंटे जीवित रह सकता है। इन अनुसंधानकर्ताओं में जापान स्थित क्योतो प्रीफेक्चरल यूनिवर्सिटी आफ मेडिसिन के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।
इस अध्ययन में यह बात भी सामने आई कि दोनों ही वायरस हैंड सैनिटाइजर से निष्क्रिय हो जाते हैं। इससे यह पता चलता है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। साथ ही मास्क का इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।
भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के 70,496 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69 लाख से अधिक हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 69,06,151 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 964 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,06,490 हो गई।

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश