Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के बाद अब दिल्ली (Delhi) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) में अपने परिजनों को गंवाने वालों के लिए घोषणा की गई है। सीएम अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा की है कि प्रत्येक कोरोना मृतक के परिवार को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मुआवजे से परिजनों को तो नहीं लौटाया जा सकता लेकिन संकट से जूझ रहे परिजनों को थोड़ी मदद जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में अपने मां-बाप या कमाने वाले परिजनों को गंवाने वाले बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण का खर्च भी सरकार उठाएगी। उधर दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मरीजों की नई संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 4482 नए मामले सामने आए। वहीं पहले से भर्ती 9403 लोग ठीक होकर अपने घरों को वापस लौटे। इसी अवधि में दिल्ली में 265 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध