April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रूस की वैक्सीन को मिली मंजूरी, भारत में यह कंपनी कर रही है उत्पादन

Corona Vaccine : देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर राहत देने वाली खबर आई है। Covishield और Covaxin के बाद अब एक नई और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। सरकार ने रूस की कोरोना वैक्सीन Sputinik V के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने से वैक्सीन लगवाने वालों के लिए एक और वैक्सीन उपलब्ध हो गई है, जिससे कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि भारत में Sputinik V का उत्पादन फार्मा क्षेत्र की कंपनी डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज कर रही है, जिसने काफी दिन पहले ही उम्मीद जताई थी कि रूसी कोरोना वायरस रोधी टीके Sputinik V को भारत में जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी और अब सोमवार को भारत सरकार द्वारा वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई।

कंपनी के सीईओ, एपीआई और सर्विसेज, दीपक सापरा ने 28 मार्च को बताया था कि यह 2 खुराक का टीका होगा। आप पहली खुराक लेने के बाद दूसरी खुराक 21वें दिन लेंगे। टीका लेने के 28वें और 42वें दिन के बीच प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाएगी। इसलिए यह 2 खुराक का टीका है।

Share to...