April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस ने सभी 230 प्रत्याशियों को मतगणना ट्रेनिंग के लिए बुलाया भोपाल, इस तारीख को लगेगा ट्रेनिंग कैम्प

भोपाल: मप्र में विधानसभा चुनाव को लेकर 17 नवम्बर को मतदान समाप्त हो चुका हैं। अब मतगणना शेष हैं। आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। जिसको लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसी बीच कांग्रेस ने सभी 230 प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग के लिए भोपाल बुलाया हैं।
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपनी पार्टी के सभी 230 विधायक प्रत्याशियों को ट्रेनिंग के लिए राजधानी भोपाल में 26 तारीख को बुलाया है। इन सभी प्रत्यशियों को विधायक प्रत्याशी और मतगणना एजेंट को ट्रेनिंग दी जाएगी।

26 तारीख को कांग्रेस कमेटी द्वारा भोपाल में ट्रेनिंग कैम्प लगाया जा रहा है। इस ट्रेनिंग कैम्प में प्रत्याशियों को मतगणना से संबंधित जानकारी और ट्रेनिंग दी जाएगी।

Share to...