उज्जैन: आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में प्रशासनिक अमला जुट गया हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और सभी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है साथ ही आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि चुनाव के समय कोई परेशानी न हो और चुनाव सुगमतापूर्वक संपन्न कराए जा सके।
इसी को लेकर आज मंगलवार को उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बड़नगर तहसील के ग्राम मौलाना के मतदान केन्द्र क्रमांक 130 एवं 131 हाईस्कूल मौलाना का निरीक्षण किया।
यहां पर उन्होंने मतदान के लिये मतदान केन्द्र में आवश्यक दरवाजे, रैम्प, खिड़की, पीने के पानी की व्यवस्था, फर्नीचर आदि की लोकेशन का निरीक्षण किया तथा की जा रही व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसडीएम आकाश सिंह व तहसीलदार माला राय मौजूद रहें।

More Stories
Odisha Police Attacked Sidhi: एके-47 से लैस पुलिस टीम को बदमाशों ने घेरा, तीन राउंड फायरिंग कर कैदी को फरार कराया
Damoh Pipariya Luhar Road: 13 साल से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण, बारिश के मौसम में दलदल बने रास्ते से आने-जाने को मजबूर
Madhya Pradesh Political Row: ‘चैन सिंह के कहने से मरूंगा क्या?’ – सांसद कुलस्ते के इस बयान से मंडला की राजनीति में मचा भूचाल