उज्जैन: उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बुधवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर के परिसर का भ्रमण कर दर्शन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं का उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए आना संभावित हैं। कलेक्टर सिंह द्वारा चारधाम मंदिर के समीप की गई बैरिकेडिंग, शीघ्र दर्शन काउंटर, जूता स्टैंड और अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले दिव्यांगजनों को दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ का प्रबंधन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कलेक्टर सिंह ने मंदिर में दर्शन के पश्चात बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं से भी मंदिर की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की, जिस पर श्रद्धालुओं द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर, प्रशासक श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति प्रथम कौशिक एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
Madhya Pradesh Municipal News: बल्क वेस्ट जनरेटर के लिए नए नियम लागू, कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर
Gold and Silver Price Fall: रतलाम में गिरे कीमती धातुओं के दाम, व्यापारी कीर्ति बड़जात्या और क्षितिज सोनी ने बताई वजह
Madhya Pradesh Accident News: निशांत, केशव और सूरज की सड़क हादसे में गई जान, पुलिस कर रही है जांच