उज्जैन: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा गत दिवस प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक ली गई।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने बैठक में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई कार्यवाही और प्रयोगशाला में भेजे गए खाद्य पदार्थों के रेग्युलेटरी और सर्विलांस नमूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जिले में मिठाई की दुकान के संचालकों की समिति के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिठाइयों पर जो चांदी का वर्क लगाया जाता है उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। नकली अथवा मिलावटी वर्क का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। मिठाई दुकान के संचालक इस बात का विशेष ध्यान रखे की मिठाइयों के ऊपर मापदंड के अनुसार ही वर्क का प्रयोग किया जाए। इसकी शुरुआत उज्जैन जिले से होनी चाहिए। मिठाईयों में शुद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।इसके लिए मिठाइयों के दुकान संचालकों को जागरूक किया जाए।
बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा एडीएम न्यायालय में 98 प्रकरण प्रस्तुत किए गए है। कलेक्टर सिंह ने एडीएम को इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में इट राईट चेलेंज के चतुर्थ चरण के अंतर्गत जानकारी दी गई कि इट राइट चेलेंज के अंतर्गत चामुंडा माता मंदिर और इस्कान मंदिर को भोग सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। कॉसमॉस मॉल चौपाटी और तरण ताल चौपाटी को क्लिन स्ट्रीट फूड हब सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। शिप्रा रेसिडेंसी, पुलिस ऑफिसर्स मेस, ग्रेसिम केमिकल, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज और होटल उज्जैनी को इट राइट केंपस सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। नागदा और उज्जैन के रेल्वे स्टेशन को इट राइट रेल्वे स्टेशन सर्टिफिकेट प्रदान किए गए है।
बैठक में बताया गया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर खाद्य सुरक्षा से संबंधित जन जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। कलेक्टर सिंह ने विभाग को जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में भी खाद्य सुरक्षा से संबंधित अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, समिति के सदस्य उप संचालक कृषि यू.एस. तोमर, डायटियेशन के.एस. परमार, सहर्ष गुप्ता, समाजिक कार्यकर्ता कैलाश यादव, प्रबंधक डीआईसी कपिल बामोरे, श्रीमती लतिका व्यास, सीएस बारोड, श्रीमती दीपा टटवाडे, बीएस देवलिया एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक उपस्थित थे।

More Stories
Additional SP Suryakant Sharma Update: पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच, हादसे के वक्त वैन में सवार थे 15 बच्चे
Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Attempt: घायल होने के बावजूद बचाई 180 से ज्यादा यात्रियों की जान, पीएम मोदी ने भी की सराहना
Ujjain Shahi Masjid News: मीनार हटाने के दौरान हुआ हादसा, जमीअत उलेमा मध्य प्रदेश ने की जांच और पुनर्निर्माण की मांग