भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी20 के सेवा सम्मेलन सी20 में सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवा योगियों का सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार, 2 जुलाई को सुबह 11:45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में सेवा सम्मेलन सी 20 के समापन समारोह में सम्मालित होंगे।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे और सी 20 शेरपा विजय के नांबियार सेवा योगियों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सेवा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों और आगामी रणनीति पर अपने विचार रखेंगे।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट