मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ में किया दर्शन-पूजन
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह उज्जैन प्रवास के दौरान श्री वाल्मीकि धाम सिद्धपीठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने अनंत श्री विभूषित 1008 स्वामी सोहनदास जी की समाधि एवं प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाल्मीकि धाम पहुंचे श्री जाहरवीर गोगादेव जी के निशान ध्वज का विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री वाल्मीकि धाम में राज्यसभा सांसद एवं बालयोगी संत श्री उमेशनाथ जी महाराज से भी मुलाकात की। उन्होंने संत श्री उमेशनाथ जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री के वाल्मीकि धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं और संत समाज में भी उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक प्रवास उज्जैन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए।

More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस : पदकों की चमक या युवाओं के मानसिक संघर्ष की अनदेखी ?
Chhatrapur Rakshabandhan News: रक्षाबंधन के दिन भाई की मौत के बाद बहन ने उठाया साहसिक कदम, छतरपुर में किया नेत्रदान
Bhopal ISBT Bus Stand: खराब नल, गंदे टॉयलेट और कचरे के ढेर से घिरा भोपाल बस अड्डा; यात्रियों को हो रही भारी परेशानी