उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने उज्जैन प्रवास के दौरान आज नायक की भूमिका में नजर आए, जहां मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं को सुनकर तत्काल अधिकारियों को निर्देशित कर निराकरण करवाया। नायक रूप में सीएम डॉ मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को चेक किया और दो शिकायतकर्ताओं से फोन पर चर्चा की और शिकायतकर्ताओं की समस्या का समाधान करवाया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के इस नायक अवतार की काफी चर्चा हो रही है।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज उज्जैन स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कमांड एंड कंट्रोल रूम में प्राप्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जानकारी ली और उनके निराकरण की स्थिति भी देखी। इस दौरान उन्होंने रेंडमली चयन कर सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शिकायतकर्ता को फोन कर कहा कि मैं सीएम डॉ मोहन यादव बोल रहा हूँ और फिर शिकायत सुनी। इस पर ग्राम पंचायत अजीमाबादपारदी निवासी सुनैना ने बताया कि उनकी बेटी को लाडली लक्ष्मी योजना की राशि प्राप्त नहीं हो रही हैं। उन्होंने सुनैना को आश्वत किया कि शिकायत के निराकरण के साथ ही आपको हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
वही ग्राम पंचायत अक्याजस्सा निवासी नवीन माथुर ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि उनके पिताजी पैरालिसिस की समस्या से पीड़ित है। साथ ही बैंक द्वारा उनका खाता भी बंद कर दिया गया है जिनसे उन्हें राशि निकालने में समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने नवीन माथुर से कहा कि आपकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव आवेदक नवीन माथुर को तत्काल स्मार्ट सिटी ऑफिस बुलाया ओर स्मार्ट सिटी कार्यालय में मिले और विस्तार से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नवीन को तत्काल एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए साथ ही अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में अन्य विभागों के कार्यों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम का प्रभावी ढंग से क्रियान्वन करने के निर्देश दिया।
इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीष मालवीय, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना ,नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधी उपस्थित रहें।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर