भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रधानमंत्री के 27 जून की यात्रा और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे वहां उन्होंने प्रधानमंत्री के पार्टी कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहां सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो मार्ग के सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड शो के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर नागरिकों को संबोधित भी करेंगे।
इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर