April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुख्यमंत्री ने राहगीरी उत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, गुड फ़ॉर हेल्थ मैराथन को दिखाई हरि झंडी

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज सुबह दीप प्रज्वलित कर राहगीरी उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुंगी चौराहा, उज्जैन से आयोजित मैराथन गुड फॉर हेल्थ को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया। इस दौरान सीएम डॉ यादव ने लाठी घुमाई, पंजा लड़ाया, और घुड़सवारी भी की ऒर तिल के लड्डुओं से आमजन के मुह भी मीठा कराया।

राहगीरी की शुरुआत अल सुबह सुबह हुई। जहाँ झांझ, मंजीरे, डमरू बजाए गए तो वही लोगो ने भजन कीर्तन भी किये।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि हम सबको आज प्रण लेना चाहिए कि आवश्यक रूप से सुबह भ्रमण व योग करें। जिससे जीवन के संपूर्ण सुख का आनंद ले सके। उन्होंने कहा की स्वस्थ जीवन से बड़ा कोई आनंद नहीं और स्वस्थ जीवन ही दुनिया का सबसे बड़ा सुख है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उज्जैन की जनता को आने वाले मकर सक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि राहगीरी यह शीतकाल का आयोजन हैं। लोग अपने स्वास्थ्य की चिंता करें यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 12 जनवरी युवा दिवस भी आने वाला है उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह अनुपम देन है। अलग अलग कलाओं को लेकर के हमारी सभ्यता संस्कृति के आधार पर इसकी पहचान है। उज्जैन तो भगवान ने 64 कला सीखी, 14 विद्या में निश्चित हुई। जीवन में इतने रस रंग है कि उसका आनंद सबल और खास करके सुबह सवेरे सेर जरूर करें। ऐसे में आयोजन मध्य प्रदेश सरकार के नाते से में शामिल हुआ। जिला प्रशासन ने बहुत अच्छे प्रबंध किए। हमारे रिदम ग्रुप के डायरेक्टर और जिला प्रशासन ने संयुक्त आयोजन किया है। यह आयोजन इसी प्रकार से हमेशा जारी रखें और सभी को बधाई भी दी।

Share to...