उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार को प्रात: उज्जैन नगर के विभिन्न आश्रमों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाता को चारा भी खिलाया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रात: संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। बाल्मिकी धाम में समाधि के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पश्चात भृर्तहरि गुफा पहुंचकर महंत रामनाथ जी से भेंट की। उन्होंने पूजा अर्चना के पश्चात गौशाला में गायों को चारा खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैरवगढ़ केन्द्रीय जेल परिसर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर