भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत दक्षिण अफ्रीका से आई मादा चीता ‘गामिनी’ द्वारा 3 शावकों को जन्म देने पर हर्ष व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों के पुनर्स्थापन का मध्यप्रदेश सशक्त केंद्र बन रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में चीतों के 3 वर्ष पूर्ण होने के साथ यह 9वां सफल प्रसव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 38 हो गई है। यह पूरे देश के लिए वन्य जीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

More Stories
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर