April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से “झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन

झाबुआ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन किया गया।

जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है।

Share to...