भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 31 मई को भोपाल प्रवास के दौरान विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें देने पर आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें देकर प्रदेश के सपनों को नई उड़ान दी है, मध्यप्रदेश आनंदित है, उत्साहित है, कृतज्ञ है। यह सौगातें ” आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” की दिशा में सशक्त सिद्ध होंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह स्नेह और विश्वास हमें निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस अमूल्य सहयोग और अपार स्नेह के लिए उनका हृदय से आभार।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त