इंदौर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, के मुख्य न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत द्वारा आज शनिवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खण्डपीठ इंदौर के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक न्यायाधिपति विवेक रूसिया, न्यायाधिपति विजय कुमार शुक्ला, न्यायाधिपति सुबोध अभयंकर, न्यायाधिपति प्रणय वर्मा, न्यायाधिपति प्रकाश चन्द्र गुप्ता, न्यायाधिपति दुप्पला वेंकट रमण, न्यायाधिपति संजीव कलगांवकर, न्यायाधिपति प्रेम नारायण सिंह, न्यायाधिपति बिनोद कुमार द्विवेदी, अनूप कुमार त्रिपाठी (प्रिंसिपल रजिस्ट्रार), नवीन पाराशर (ओ.एस.डी.), नीरज मालवीय (ओ.एस.डी.) व जिला न्यायालय इंदौर के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में एडिशनल एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल, इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह जिला कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह, जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व वरिष्ठ अधिवक्तागण व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द