छतरपुर। जिले में विजयादशमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा समिति द्वारा मेला ग्राउंड में एक भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में आस्था, परंपराओं और नारी शक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शहर के तमाम नागरिक अपने-अपने पारंपरिक और लाइसेंसी शस्त्र लेकर सामूहिक पूजन में सम्मिलित हुए। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दोनों हाथों से तलवारबाजी के बेहतरीन करतब दिखाकर सभी को अचंभित कर दिया।
🛡️ बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा है शस्त्र पूजन: बच्चों ने पेश किए मलखंभ के करतब, छत्तीसगढ़ से पहुंचे मंत्री ने दिया संदेश
आयोजकों के अनुसार, विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की रक्षा का प्रतीक है, और बुंदेलखंड में शस्त्रों का पूजन यहां की प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। कार्यक्रम में लाइसेंसी बंदूकों के अलावा तलवार, गदा, भाला, बरछी और कटार जैसे पारंपरिक शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मलखंभ की रोमांचक प्रस्तुतियां देकर अपने शारीरिक कौशल और अनुशासन का परिचय दिया। कार्यक्रम में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राजीव लोचनदास महाराज ने कहा कि युवाओं में अपने धर्म और देश की रक्षा के लिए शस्त्र धारण करने व चलाने की क्षमता होनी चाहिए, जो आज छतरपुर की बेटियों ने करके दिखा दिया है।

More Stories
Sai Baba Iconic Photo History: 108 साल पहले केएच मावल ने खींचा था साईं बाबा का ऐतिहासिक फोटो, आज भी सुरक्षित है वह व्यू कैमरा
Madhya Pradesh News: कृष्णा बाग कॉलोनी में गरबा के दौरान बवाल, लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग में एक युवक घायल
Bhopal News Update: सीएम डॉ. मोहन यादव ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश कर रहा प्रगति