April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ज्वेलरी छुड़वाने के नाम नकली सोना देकर लाखों रुपये की ठगी को दिया अंजाम, ठग गिरोह हुआ गिरफ्तार

इंदौर: शिक्षक ने मुथूट फाइनेंस बैंक में ज्वेलरी छुड़वाने के नाम पर नकली सोना देकर व्यापारी को लगाया लाखो का चूना। शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक सहित गिरोह के अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। इनके द्वारा अन्य शहरों में भी इसी प्रकार जालसाजी कर वारदातों का अंजाम देकर कई लोगो को ठगा गया हैं।

दरअसल मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पर फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अजय कुमार, आकाश और राकेश मंडलोई ने आकर बताया कि उनकी मुथूट फाइनेंस में सोने की रकम रखी है जिसकी कीमत लगभग चार लाख रूपए है और दो लाख 80 हजार रुपए देकर उसे रकम को छुड़वाना है अन्यथा रकम डूब जाएगी। तीनो के द्वारा सोने की चार चूड़ियां और एक सोने का हार देने पर फरियादी द्वारा रुपये दिए गए। रुपये देंने के बाद फरियादी को जानकारी मिली की सोना नकली था।

नकली सोना देकर रुपये लिए जाने की जानकारी लगने के बाद फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हुआ की देवास उज्जैन सहित कई अन्य शहरों में भी इस तरह की वारदात गिरोह अंजाम दे चुका है। गिरोह का मुख्य सरगना वाराणसी का रहने वाला है।

फिलहाल पुलिस के द्वारा आरोपियों से अन्य जगह की गई वारदातों की जानकारी ली जा रही है और कड़ी पूछताछ की जा रही हैं।

Share to...