April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

परिचित के नाम से किया कॉल ओर लगा दी हजारों रुपये की चपत, पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तारी

जबलपुर: ऑनलाइन ठगी कर हजारों की चपत लगाने वाले आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

जीआरपी थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया की 26 सितंबर को व्यास सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उन्हें उनके परिचित का कॉल आया। जिसने 52 हजार रु की मांग कर 15 मिनट में लौटाने की बात कही। वही उनके द्वारा रुपये ट्रांसफर कर दिए गए जब उन्होंने 10 मिनट बाद फ़ोन लगाया तो उनके परिचित ने कोई कॉल नही किया।

जिसके बाद पीड़ित को पता चला की उनके साथ ठगी हो गई, जिसके बाद जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। वही जीआरपी पुलिस के द्वारा साईबर सेल की मदद से राजस्थान के अंबेडकर नगर से आरोपी मुन्फैद खान को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 52 हजार रु जब्त कर आरोपी को जबलपुर लाया गया
वही आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं।

Share to...