Akshay Tritiya : (Chardham) अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुक्रवार को यमुनोत्री (Yamunotri) के कपाट खुलें। इस दौरान पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कार्यवाही गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इच्छा जताई थी कि पहली पूजा उनके नाम से कराई जाए। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन की तरफ से समिति तक ये सूचना पहुंचाई। मोदी के नाम से मंदिर समिति ने 1100 रुपए की रसीद भी काटी। डीएम ने उनके प्रतिनिधि के तौर पर गंगा मैया की आरती में भाग लिया।
देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि चारधाम यात्रा स्थगित है, इसलिए कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे हैं। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति है। आज मां यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री के लिए रवाना होगी। इससे पहले डोली को शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली में भव्यता के साथ सजाया गया। यहां यमुना आरती और यमुना स्तुति के बाद डोली को तीर्थ पुरोहित शनि महाराज के मंदिर ले जाया गया। यहां से डोली मां यमुना के भाई शनि महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान खरसाली के ग्रामीणों ने दूर से मां यमुना के दर्शन किए।
15 मई गंगोत्री धाम और 17 मई की सुबह 7 बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 18 मई को सुबह को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। शुक्रवार को बाबा की पंचमुखी डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को रवाना हुई। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। डोली शनिवार को केदारनाथ पहुंचेगी।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम