April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित होगी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईसीसी ने दी मंजूरी , पाकिस्तान और दुबई में होगा टूर्नामेंट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराने की मंजूरी दे दी है। अब ये टूर्नामेंट पाकिस्तान और दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में कराया जाएगा। इसे लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच समझौता भी हुआ है।

अब भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी जबकि टूर्नामेंट का बाकी हिस्सा पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा।

बीसीसीआई और पीसीबी दोनों सैद्धांतिक रूप से इस बात पर सहमत हुए हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान लीग मैच के लिए भारत की यात्रा नहीं करेगा। भारत के खिलाफ पाकिस्तान उस मुकाबले को कोलंबो में खेलेगा। हाइब्रिड मॉडल पर चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन के चलते पीसीबी के लिए कोई मुआवजा नहीं मिलेगी लेकिन उसे 2027 के बाद किसी आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी मिलेगी।

बता दें कि भारत सकार ने इस टूर्नामंट के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में ‘हाइब्रिड मॉडल’ ही एकमात्र विकल्प था। बीसीसीआई ने पत्र लिखकर इस फैसले के बारे में आईसीसी को अवगत करा दिया था। हालांकि पीसीबी ने आईसीसी की बैठक में जोर देकर कहा था कि वो ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत टूर्नामेंट की मेजबानी करने के इच्छुक नहीं है, लेकिन उसके तेवर नरम पड़ गए।

Share to...