April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बसपा प्रमुख मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

इंदौर: बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती के खिलाफ इंदौर में रहने वाले व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की थी। जब यह जानकारी इंदौर में ही रहने वाले बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने करण नामक व्यक्ति खिलाफ गलत टिप्पणी करने के अपराध में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

देश में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म अब राजनीति बयानबाजी के लिए भी उभर कर सामने आया है। यहा अलग अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं या उनके सीनियर लीडर सोशल मीडिया पर विपक्ष के खिलाफ बयानों के ट्वीट पोस्ट करते है।

ऐसा ही एक मामला इंदौर में सामने आया, जहां बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती के खिलाफ पूर्व में रहे कार्यकर्ता ने कुछ गलत टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी शिकायत पार्टी के कार्यकर्ता ने बाणगंगा थाने में दर्ज करवाई थी पुलिस ने गलत टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

फिलहाल इंदौर के बाणगंगा थाने में मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज करने के बाद जांच कर उचित व कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।

Share to...