स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) देखने के लिए अब हवाई मार्ग से भी केवडिया पहुंच सकेंगे। अब केवडिया-अहमदाबाद के बीच 136 किमी की दूरी सी-प्लेन (C-plane) से तय की जा सकेगी। 1 नवंबर से आम जनता के लिए यह सेवा शुरू हो सकती है। इसके लिए देश का पहला सी-प्लेन सोमवार को मालदीव से कोच्चि, गोवा होते हुए केवडिया गुजरात पहुंच गया है। 19 यात्रियों की क्षमता वाला सी-प्लेन सरदार सरोवर नर्मदा बांध के तालाब-3 में उतरा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। हालांकि, इस सी-प्लेन सर्विस में इस्तेमाल किया जा रहा जहाज 50 साल पुराना है।
केवडिया नर्मदा जिला से साबरमती रिवरफ्रंट.अहमदाबाद के बीच की 136 किमी की दूरी सी-प्लेन 45 मिनट में तय करेगा। सी-प्लेन की हवाई ट्रिप रोज सुबह 8 बजे अहमदाबाद से शुरू होगी। हर दिन सी-प्लेन निर्धारित रूट पर 8 ट्रिप लगाएगा। प्रति व्यक्ति टिकट दर 4800 रु तय की गई है। इस प्लेन में एक बार में 14 यात्री जा पाएंगे। 5 क्रू-मेंबर होंगे। सी-प्लेन उड़ाने के लिए 6 महीने तक विदेशी पायलट भारतीय पायलट को ट्रेनिंग देगा।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन