बेरोजगार युवकों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने बम्पर भर्तियां निकाली हैं। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में बंपर भर्ती का मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जिसके माध्यम से 75768 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 24 नवंबर से एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। वहीं आवेदन की अवधि 28 दिसंबर तक जारी रहेगी।
भर्ती के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा बलों में सामान्य ड्यूटी कांस्टेबल के पद भरे जाने हैं। इनमें बीएसएफ के 27875, सीआईएसएफ के 8598, सीआरपीएफ के 25427, एसएसबी के 5278, आईटीबीपी के 3006, असम राइफल्स के 4776 और एसएसएफ के 583 पद शामिल हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा उनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों तो 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, शारीरीक दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से चयनित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जीके, मैथ्स और हिन्दी-अंग्रेजी से सवाल आएंगे। पूरी जानकारी आप भर्ती के नोटिफिकेशन पर जाकर चेक कर सकते हैं।
तो इस प्रकार 10वीं पास बेरोजगार युवकों के लिए एक अच्छा मौका है कि वे विभिन्न सशस्त्र बलों में अपना भाग्य आजमा सकते है और एक अच्छी नोकरी प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट