Budget 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट से जहां मोबाइल फोन और चार्जर, ऑटो पार्ट्स और सिल्क उत्पादकी कीमतों में इजाफा हुआ है, वहीं सोने-चांदी, स्टील, लोहा, नायलॉन के कपड़े आदि की कीमत में कमी आई है। वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने का संकेत दिया है इससे इनकी कीमतों में कमी आई है। दूसरी ओर मोबाइल के कुछ पार्ट्स पर सीमा शुल्क बढ़ेगा।
मोबाइल के अलावा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कॉटन पर शून्य से 10 फीसदी करने और सिल्क उत्पादों पर 10 से 15 फीसदी करने का ऐलान किया गया है। कुछ ऑटो पॉर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से कुछ उत्पाद महंगे होंगे, लेकिन इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आत्मनिर्भर भारत का वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती मिलेगी। लोहा और स्टील की कीमतों में भी कमी आएगी।
कुछ ऑटो पॉर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से कुछ उत्पाद महंगे होंगे, लेकिन इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा।
यह चीजें हो गई महंगी
- इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
- मोबाइल फोन
- मोबाइल फोन चार्जर
- आयातित रत्न
- चमड़े के जूते
- आयातित ऑटो पार्ट्स
- सिल्क उत्पाद
- पेट्रोल-डीज़ल
- सोलर सेल
यह चीजें हो गई है सस्ती
- सोना-चांदी
- स्टील इस्पात
- लोहा
- नायलॉन वस्त्र
- तांबे की वस्तुएं
- बीमा
- बिजली
- स्टील के बर्तन

More Stories
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन