भोपाल: मप्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में एक ओर जहाँ भाजपा ने अब तक 4 सूची जारी कर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं वही कांग्रेस ने अब तक एक भी उम्मीदवार घोषित नही किया है। सभी की निगाहें कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट पर हैं।
इसी बीच मप्र में भाजपा कांग्रेस के साथ ही बसपा व आम आदमी पार्टी भी ताल ठोकती नजर आ रही हैं। बसपा ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
बसपा ने भी तीसरी सूची जारी की। बसपा ने 26 उम्मीदवारो की तीसरी सूची जारी हैं। जिसमे पथरिया से विधायक रामबाई सिंह का नाम भी शामिल है।
बसपा ने अपनी तीसरी सूची कर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इन्हें यहां से बनाया प्रत्याशी:
पथरिया विधानसभा से रामबाई सिंह, जोरा से सोनेराम कुशवाह, सबलगढ़ से सोनेराम धाकड़ उर्फ सोनी, अम्बाह से डॉ रामवरन सिंह, विजयपुर से महेश कुशवाह, भांडेर से राजू चौधरी, खरगापुर से ह्रदयेश कुशवाह, राजनगर से घासीराम पटेल, छतरपुर से डीलमणि सिंह उर्फ बब्बू राजा, बिजावर से महेंद्र गुप्ता, चित्रकूट से सुभाष शर्मा उर्फ डोली, मनगंवा से रामायण साकेत, सिंहावल से रानी वर्मा, जैतपुर से विजय कुमार विरसा, सिहोरा से सुभाष मरकाम, बारा सिवनी से अजाव लाल शास्त्री, कटंगी से पंचेश्वर गुरुजी, शिवपुरी से अहिरवरन सिंह गुर्जर, गोविंदपुरा से उमादेवी वर्मा, गाडरवाड़ा से सविता अहिरवार, छिंदवाड़ा से विक्रम हिरपाची, मुलताई से इंदल राव खातरकर, खंडवा से संदीप अटूट, आष्टा से बद्रीलाल कटारिया, सुवासरा विधानसभा से बलवंत सिंह गुर्जर और नेपानगर से दिलीप कासडेकर को प्रत्याशी घोषित किया हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल