Britain : ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Corona Virus) का नया स्ट्रेन (New strain) या टाइप (Type) मिलने के बाद से पूरी दुनिया में कोविड-19 (Covid19) को लेकर चिंता बढ़ गई है। ब्रिटेन से ट्रैवल को कई देशों की ओर से बैन लगाए जाने के बाद भारत (India) ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घोषणा में बताया कि भारत ने यूके से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित कर दिया है।
मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत ने ब्रिटेन से भारत के लिए उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को 31 दिसंबर रात 12ः00 बजे तक के लिए रद्द कर दिया है। वहीं, भारत से ब्रिटेन जाने वाली सभी फ्लाइट्स भी 31 दिसंबर तक के लिए रद्द हैं। यह फैसला 22 दिसंबर की रात से लागू होगा।
सिविल एविएशन मंत्रालय के ट्वीट में बताया गया है कि 22 दिसंबर की रात 23ः59 से पहले यूके से भारत आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से एयरपोर्ट्स पर त्ज्.च्ब्त् टेस्ट कराना चाहिए।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें बताया गया है कि ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप जिसकी अध्यक्षता डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज करते हैं और वैक्सीन टास्क फोर्स जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर और नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य करते हैं, इन दोनों ने सुझाव दिए हैं कि ब्रिटेन से आने वाली सभी फ्लाइट 31 दिसंबर तक के लिए निलंबित की जाए।
इस चिट्ठी में कहा गया है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों का एयरपोर्ट पर अनिवार्य रूप से आरटी पीसीआर टेस्ट किया जाए। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटीन में भेज दिया जाए। टेस्ट में निगेटिव पाए जाने वाले लोगों को 7 दिनों तक घर में आइसोलेट होने की सलाह दी जाए और सरकार की ओर से मेडिकली मॉनिटर किया जाए।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध