April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खंडहरनुमा घर से मिला बम का बॉक्स, बम विस्फोट से 5 बच्चे हुए गंभीर घायल

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हो गया। बच्चों को एक खंडहरनुमा घर से बम मिला। जिसके विस्फोट से बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि नावकोठी थाना क्षेत्र के पहसारा गांव निवासी बैद्यनाथ सिंह के खंडहर पड़े घर के पास 5-6 से बच्चे खेल रहे थे। तभी उनकी गेंद उस घर में चली गई। जिसके बाद एक बच्चा घर अंदर गेंद लेने गया। जहां उसे एक टेप लगा बक्सा मिला और वह उसे भी उठाकर बाहर ले आया।

बक्सा खोलने के लिए बच्चों ने उसे जोर से जमीन पर पटका और ब्लास्ट हो गया। जिसमें 5 बच्चे घायल हो गए। सभी की उम्र 10 साल के आसपास बताई जा रही है। जिसमें नीतीश कुमार, सिंटू कुमार, भुल्ली कुमारी, अंकुश शामिल थे। सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बल लेकर घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। इस घटना के बाद खंडहरनुमा उस घर को सील कर दिया गया है। यह बम कैसे आया पुलिस इसकी मामले की जांच कर रही है।

एसपी ने बताया कि खंडहरनुमा घर से बम का डब्बा लेकर बच्चे खेल रहे थे तभी विस्फोट हो गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जख्मी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पेनशिया अस्पताल पहुंच जख्मी बच्चों के हालचाल जाना है साथ ही बच्चों के स्वजनों से भी घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...