April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना बाबा महाकाल की भस्मारती में हुई शामिल किए बाबा के दर्शन

उज्जैन: बाबा महाकाल के दरबार में फिल्मी कलाकारों का आना लगातार जारी हैं। फिल्मी कलाकार सहित वीआईपी वीवीआईपी बाबा के दर्शन लाभ लेने आ रहे हैं और दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ की एक्ट्रेस राशि खन्ना ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंचीं और बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं।

दोनो अभिनेत्रियो ने नंदी हॉल में दो घंटे तक बैठकर महाकाल के दर्शन किए और शिव जाप करती रहीं। भस्मआरती के बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंगलवार तड़के जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। सिंदूर, चंदन और आभूषणों से श्रृंगार के दौरान त्रिपुंड, चंद्र अर्पित कर भगवान महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला धारण की।

बाबा महाकाल के दर्शन पूजन के बाद दोनों अभिनेत्रियां रवाना हो गई। दोनो ही बाबा की भक्ति में लीन नजर आई। मंदिर समिति द्वारा अभिनेत्रियों का स्वागत सम्मान किया गया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद दोनो ही अभिनेत्रियां खुश नजर आई।

Share to...