April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मात्र 12 हजार रुपये के लेनदेन में खूनी संघर्ष, घर मे घुसकर किया हमला, एक ही परिवार के इतने लोग हुए घायल

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले में मात्र 12 हजार रुपये के लिए खूनी संघर्ष देखने को मिला। दो गांव के आपस मे रिश्तेदारों ने एक दूसरे पर जमकर लठ बरसाए और मारपीट की। खूनी संघर्ष में 8 लोग घायल हुए है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं।

दरअसल खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के मोठापुरा में मात्र 12 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर दो गांवों के रिश्तेदार आपस में भिड़ गये। इस दौरान खूनी संघर्ष हो गया। ग्राम लोनारा से मोठापुरा पहुंचे लोगो ने लठ और धारदार हथियार से परिवार और हमला कर दिया। हमले में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए जिनमे महिलाएं भी शामिल है। सभी घायलो को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घायलो का उपचार चल रहा है।

विवाद में दो लोग खून से बुरी तरह लथपथ हो गये। सभी घायल ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम मोठापुरा के निवासी है। मात्र 12 हजार रूपये के लेन देन में विवाद इतना बढ गया की रिश्तेदार आपस में ही भीड गये।

बताया जा रहा है की हमला करने वाले लोनारा गांव के है। ऊन थाना पुलिस जाॅच में जुट गई है। हालांकि घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे है।

हमले में घायल सीताराम ने बताया की 12 हजार रूपये के लेन देन में रिश्तेदारो ने ही विवाद किया। इस दौरान लोनारा से लोग आ गये और लाठी, पत्थर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक ही परिवार के 8 लोग घायल हुए है। रूपये के लेन देन में पारिवारिक विवाद हुआ। लडकी को रूपये के लिये मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव करने पर लोनारा से पहुंचे लोगो ने हमला कर दिया।

इधर जिला अस्पताल के आरएमओ का कहना है विवाद के चलते 8 लोगो को घायल अवस्था मे अस्पताल लाया गया है। सभी का उपचार किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर है। एक्सरे और अन्य जाॅच कर रहे है।

उन थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

Share to...