April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ब्लैक फंगल के लिए सरकार ने कसी कमर, इलाज के लिए लिया बड़ा फैसला

Black Fungus : देश में ब्लैक फंगस की बढ़ती बीमारी और उससे जुड़ी दवा की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार (Central Government) हरकत में आ गई है। सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए शुक्रवार को कई बड़े कदम उठाने की घोषणा की। केंद्र सरकार ने देश में कोरोना महामारी के साथ ही बढ़ रही ब्लैक फंगस की दवाई बनाने के लिए 5 और नई कंपनियों को लाइसेंस जारी किए। देश में अब तक 5 कंपनियां Amphotericin B टीके का उत्पादन कर रही थीं। इनमें Bharat Serum and Vaccines Ltd, BDR Pharmaceuticals, Sun Pharma, Cipla, Life Care Innovation शामिल थीं, वहीं Mylan Lab से इसकी दवाई आयात की जा रही थीं।

सरकार ने अब नई 5 कंपनियों NATCO Pharmaceuticals, Alembic Pharmaceuticals, Gufic Bioscience, Emcure pharmaceuticals और Lyka को लाइसेंस जारी किया है। इसके बाद देश में Amphotericin B टीके का उत्पादन करने वाली कंपनियों की संख्या 10 हो जाएगी, जिससे देश में लोगों को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए इस टीके की कमी नहीं रहेगी।
जानकारी के अनुसार देश की पुरानी 5 कंपनियां ने मई में 1 लाख 63 हजार 752 vials का उत्पादन किया। इस क्षमता को जून में बढ़ाकर 2 लाख 55 हजार 114 करने की योजना है। देश में मई में 3 लाख 63 हजार वाईल्स आयात किया गया। अब जून में 3 लाख 15 हजार वाईल्स आयात किए जाएंगे। ऐसे में जून में देश में कुल 5 लाख 70 हजार 114 टीके उपलब्ध होंगे।

सरकार ने जिन 5 कंपनियों को नया लाइसेंस दिया है। वे जुलाई में 1 लाख 11 हजार टीके का उत्पादन करेंगी। वहीं आयात बढ़ाने के लिए दुनिया में दूसरी दवा कंपनियों की भी तलाश की जा रही है। इसके लिए सरकार तेजी से कदम उठा रही है। जिससे देश में ब्लैक फंगस से प्रभावित मरीजों को ठीक करने में दवाइयों की कोई कमी न रहे।

Share to...