कर्नाटक में लगातार सियासत गरमा रही हैं। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद से ही मंत्रियों के बयानों पर लगातार बवाल मच रहा है। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के RSS और बजरंग दल पर बैन लगाने वाले के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कतील ने कहा कि प्रियंका खड़गे ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के बारे में बात की।
बीजेपी अध्यक्ष का कहना हैं कि पीएम आरएसएस के स्वयंसेवक हैं, जो सेंट्रल पोजिशन में हैं और हम सभी आरएसएस के स्वयंसेवक हैं। नेहरू, इंदिरा गांधी, नरसिम्हाराव सरकार ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और RSS पर बैन लगाने की कोशिश की तो कांग्रेस जलकर राख हो जाएगी। बेहतर होगा कि प्रियांक खड़गे देश का इतिहास जान लें। उन्हें बयान देने से पहले ध्यान देना चाहिए।
वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि आरएसएस को बैन करके दिखाओ। उन्होंने कहा- मुझे कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे की बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन आरएसएस और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विचारों में दिलचस्पी है। मैं उन्हें उन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती दे रहा हूं। केंद्र सरकार के अलावा किसी के पास इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की शक्ति नहीं है।
कांग्रेस मंत्री के बयान पर भाजपा के पलटवार से एक बार फिर सियासत गरमाई हुई हैं। लगातार दोनो ही दलों के नेताओ द्वारा बयानों से राजनीति गरम हैं।अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस संगठनों पर बेन लगाती है या नही।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट