इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद भी बदमाश अपराध अंजाम देने से नही चूकते हैं। ऐसा ही एक मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र से सामने आया जहाँ घर से मार्केट जाने को निकली महिला के साथ बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट की घटना को अंजाम दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही हैं।
दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के गुमास्ता नगर का है। जहाँ रहने वाली महिला मीणा छाबड़ा घर से मार्केट जाने के लिए निकली थी। तभी नीले रंग की मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाश महिला के हाथ में रखा पर्स छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि महिला के पर्स में ₹4000 नगदी, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त