April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मप्र के राज्यपाल पटेल से बिहार के राज्यपाल आर्लेकर ने की सौजन्य भेंट

भोपाल: मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में में आज शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा की।

राज्यपाल पटेल ने बिहार के राज्यपाल आर्लेकर का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल पटेल का बिहार के राज्यपाल आर्लेकर ने अंग वस्त्र एवं स्मृति प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया।

Share to...