April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट, जानें किसे कहाँ से मिला टिकट

नईदिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने आज बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। आज भाजपा ने 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। जिसमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर को बीजेपी ने अलीनगर सीट से टिकट दिया है। मैथिली मंगलवार (14 अक्टूबर) को ही बीजेपी में शामिल हुई थीं।

मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है जबकि IPS आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया गया है। मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट से रंजन कुमार को टिकट दिया गया है। यहां से सुरेश शर्मा पहले BJP के उम्मीदवार हुआ करते थे। इस बार भी सुरेश शर्मा टिकट की रेस में थे लेकिन भाजपा ने रंजन कुमार को टिकट दिया है।

बीजेपी की दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मिथिला की लोकगायिका मैथिली ठाकुर का है। मैथिली ठाकुर ने कुछ दिनों पहले ही बीजेपी ज्वाईन किया था। उन्हें दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। हायाघाट से रामचंद्र प्रसाद को टिकट दिया गया है।

बीजेपी की 12 कैंडिडेट की लिस्ट में दो बड़े नामों को टिकट नहीं दिया गया है। बाढ़ से बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र ज्ञानू का टिकट पार्टी ने काट दिया है। वहीं, छपरा से बीजेपी विधायक सीएन गुप्ता की जगह पार्टी ने यहां से महिला कैंडिडेट को उतारा है। साथ ही गोपालगंज विधायक कुसुम देवी का भी टिकट कटा है।

छपरा से इस बार छोटी कुमारी चुनाव मैदान में उतारी गई हैं। सोनपुर विधानसभा सीट से विनय कुमार सिंह को फिर से टिकट दिया गया है। पार्टी ने ब्राह्मण बहुल बक्सर सदर सीट से असम के पूर्व आईपीएस ऑफिसर आनंद मिश्रा को कैंडिडेट बनाया है।

बीजेपी ने पहली सूची में कुल 71 कैंडिडेट का ऐलान किया था। पार्टी ने आज 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इस तरह बीजेपी ने अबतक कुल 83 कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर दिया है। एनडीए में हुए समझौते के तहत बीजेपी राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से कुल 101 पर चुनाव लड़ रही है। जेडीयू भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Share to...