April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तमिलनाडु में बड़ा ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, मैसूर से दरभंगा जा रही थी गाड़ी, डिब्बो में लगी आग

तमिलनाडु: तमिलनाडु में एक बड़ा रेल हादसा हो गया हैं। मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई। यह घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है। इस हादसे में 19 लोग घायल हैं। जिनको हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात 8:50 बजे तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में ट्रेन नंबर 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टकराने के बाद दो डिब्बों में आग और धुएं की सूचना मिली। इसके बाद ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए।

स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई है।

जानकारी के अनुसार हादसे से पहले यात्रियों को ट्रेन में गंभीर झटका महसूस हुआ और उसके ट्रेन लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में ट्रेन के 6 कोच पटरी से उतर गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ यात्रियों के घायल हुए। घायलों को तुरंत इलाज की व्यवस्था की गई है। मेडिकल रिलीफ वेन और रेस्क्यू टीम को चेन्नई सेंट्रल से रवाना कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य चल रहा है।

दक्षिण रेलवे के जीएम ( चेन्नई डिवीजन के डीआरएम) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पहुँचे।

घटना के बाद यात्रियों और उनके परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लोग 04425354151, 04424354995 पर फोन कर घटना से संबंधित जानकारी ले सकते हैं, रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इस साल फरवरी से जुलाई तक अलग अलग रेल हादसों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं ने रेलवे के सुरक्षा उपायों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share to...