मेरठ: उत्तर प्रदेश एटीएस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। मेरठ में चार टाइम बम के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम जावेद शेख है। यूपी एसटीएफ ने ये कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपी जावेद के पास से 4 बॉटल टाइम बम बरामद हुए है, बॉटल की मदद से IED बनाया गया था।
आरोपी जावेद ने पूछताछ में बताया की उसे ये बम बनाने का ऑर्डर इमराना नाम की एक महिला ने दिया था। जांच में ये भी सामने आया कि जावेद नेपाल भी आता-जाता है और वहां से उसका गहरा कनेक्शन हैं।
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आतंकी एंगल सामने नहीं आया है लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी हैं।
एक साथ युवक के पास 4 टाइम बम मिलने से जाँच एजेंसियां हरकत में आ गई हैं और सघनता व सूक्ष्मता से जांच की जा रही हैं। वही लगातार वरिष्ठ अधिकारी मामले में जुटे हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ