देवास(स्मृति उपाध्याय): मध्यप्रदेश में सड़क विकास की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। भोपाल से देवास के बीच बने फोरलेन हाईवे को अब सिक्सलेन में बदला जाएगा। इस बड़ी परियोजना की अनुमानित लागत 4 हजार करोड़ रुपये है और इसके लिए मध्यप्रदेश रोड डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि भोपाल-देवास के बीच 149 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाइवे का निर्माण वर्ष 2010 में किया गया था। लेकिन बीते 8 से 10 वर्षों में इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 30 हजार वाहन इस हाईवे से गुजरते हैं, जिससे ट्रैफिक की समस्या और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है।
नई परियोजना के तहत न केवल सड़क को सिक्सलेन में बदला जाएगा, बल्कि मार्ग के कई हिस्सों में फ्लाईओवर और ओवरपास का निर्माण भी प्रस्तावित है। इनका उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात को सुगम बनाना है। खासकर कस्बों और गांवों के कट पाइंट और रेस्टोरेंट-ढाबों के सामने बने कट पाइंट से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना प्राथमिकता में है। यह प्रोजेक्ट बीओटी (बिल्ट-ऑपरेट-ट्रांसफर), हाइब्रिड, अन्युटी या ईपीसी मॉडल में से किसी एक मॉडल पर आधारित होगा। अंतिम निर्णय मध्यप्रदेश मंत्री परिषद की अनुमति के बाद लिया जाएगा।
इस परियोजना से न केवल क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा, बल्कि भोपाल और इंदौर के बीच यात्रा भी अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगी।

More Stories
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन
मध्यप्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति, अब तक 554 कारखानों ने प्राप्त की रेटिंग