इंदौर: अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल के तत्वावधान में केन्द्रीय संग्रहालय इंदौर में “विन्टेज इंदौर” की थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। विधायक महेन्द्र हार्डिया की उपस्थिति में रविवार को इस प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
इस उपलक्ष्य में पुरातत्व एवं इतिहास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मुद्राशास्त्री डॉ. एस.के. भट्ट एवं गिरीश शर्मा को उपसंचालक पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय श्री प्रकाश परांजपे द्वारा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुद्राशास्त्री डॉ. मेजर गुप्ता, इतिहासकार जफर अंसारी, मुद्राशास्त्री शिवम चतुर्वेदी, इतिहासकार डॉ. राजेन्द्र सिंह, टिकिट संग्राहक नीमा डाक,आलोक व निशांत तथा प्रवीण श्रीवास्तव हेरिटेज कंजर्वेटर के साथ दिगम्बर जैन प्रचारिणी समिति इंदौर के सदस्य व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आगंतुकों द्वारा प्रदर्शनी को सराहा गया व साथ ही विभाग द्वारा किये जा रहे आयोजन की भी प्रशंसा की गयी। अपराह्न में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्शनी की प्रशंसा की गयी।
पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय पश्चिमी क्षेत्र इंदौर के उपसंचालक प्रकाश परांजपे ने बताया कि प्रदर्शनी में इंदौर नगर के विन्टेज छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। उक्त प्रदर्शनी 22 मई तक दर्शकों के लिये निःशुल्क रहेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन
मध्यप्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति, अब तक 554 कारखानों ने प्राप्त की रेटिंग
मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल होने वाले मध्यप्रदेश कैडर के पहले आईएफएस