April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भोजपुरी स्टार पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, नही लड़ूंगा चुनाव

बिहार: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने आज शनिवार को साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

पवन सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रही सभी अटकलों पर अब खुद ही विराम लगा दिया है। बीते दिनों बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों के बाद ऐसी खबरें गर्म थीं कि पवन सिंह इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

इधर, पवन सिंह का अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उनका यह निजी और कानूनी टकराव पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन वर्तमान में यह मामला इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह बच्चे के लिए तरस रही थे, तो तब पवन सिंह उन्हें गर्भपात की दवा खिलाया करते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें टॉर्चर किया जाता था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर एक बार उन्होंने नींद की गोलियां (स्लीपिंग पिल) खा ली थीं, जिसके बाद पवन सिंह के भाई उन्हें अस्पताल ले गए थे। ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति खुद 15 साल से एक पार्टी से जुड़े होने के बावजूद टिकट नहीं पा सका, वह उन्हें क्या टिकट दिलवाएगा।

Share to...