Bangal : तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की मिदनापुर में हुई मेगा रैली के दौरान बीजेपी में शामिल हुए। शाह ने सुवेंदु अधिकारी का बीजेपी में स्वागत किया। शाह ने टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्यों इतने सारे लोग तृणमूल कांग्रेस छोड़ रहे हैं। इसके पीछे ममता का कुशासन, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद है। दीदी यह तो सिर्फ आगाज है, चुनाव आने तक आप अलग-थलग पड़ जाएंगी।
सुवेंदु ने 27 नवंबर को ममता बनर्जी की कैबिनेट के मंत्रिपद से त्यागपत्र दिया था। उन्होंने 16 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। उनके सहयोगियों ने साइक्लोन अंफन से भी ज्यादा तेज सियासी तूफान दार्जीलिंग से दीघा तक लाने का ऐलान किया है, जिसमें ममता बनर्जी की सरकार उड़ जाएगी। रैली में सुवेंदु ने ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला बोला।
सुवेंदु ने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने के दौरान तृणमूल के कई बड़े नेताओं को उन्हें फोन करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमित शाह ने उन्हें 2 बार फोन किया। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुकुल रॉय ने उनसे कहा था कि आत्मसम्मान रखने वाला कोई भी व्यक्ति टीएमसी में नहीं रह सकता। तृणमूल छोड़ने वाले अर्जुन सिंह पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मेरे भाई मनीष शुक्ला की हत्या करा दी गई।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर