April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल मंदिर में भस्मारती के दौरान मोबाइल ले जाने पर लगाया प्रतिबंध, इस कारण लिया यह फैसला

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में अब भस्मारती के दौरान मोबाइल ले जाने पर एक बार फिर मंदिर समिति ने प्रतिबंध लगा दिया हैं।

मंदिर समिति के प्रशासक अनुकूल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में पहले भी मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया हैं, लेकिन श्रद्धालु चोरी चुपके मोबाइल लेकर मंदिर में प्रवेश कर जाते हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर रील भी वायरल हो जाती है। अब मंदिर समिति भस्म आरती में आने वाले श्रद्धालुओं को एक बार चेक करने के बाद उनका मोबाइल लॉकर में रखवाने की और जब वह दर्शन कर लौटेंगे। तभी उनका मोबाइल उन्हें दिया जाएगा। यह नियम आज 23 जनवरी से लागू हो चुका हैं।

मंदिर समिति के सुरक्षा ओएसडी जयंत राठौर ने बताया कि श्रद्धालुओं को अपनी मोबाइल डिवाइस चेकिंग के बाद सुरक्षा गार्ड या मंदिर के कर्मचारियों को जमा करानी होगी। आरती के बाद इन्हें वापस लौटा दिया जाएगा। यह निर्णय महाकाल मंदिर में बढ़ते सोशल मीडिया के उपयोग और धार्मिक स्थल के सम्मान को बनाए रखने के लिए लिया गया है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, और भस्म आरती खास महत्व रखता है। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के माध्यम से आरती दर्शन के लिए प्रवेश प्राप्त करते हैं। अब इस निर्णय के बाद धार्मिक अनुष्ठानों की पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं की अनुभव को और भी अधिक सम्मानजनक बनाया जाएगा।

Share to...