April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फॉर्मकोविजिलेंस अंतर्गत एडीआर एवं भ्रामक विज्ञापन पर अवेयरनेस कार्यशाला संपन्न

उज्जैन: शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन में पेरीफेरल फार्माकोविजिलेंस सेंटर में एडीआर (ऐडवर्स ड्रग रिएक्शन ) एवं भ्रामक विज्ञापन पर अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शिरोमणि मिश्रा की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जेपी चौरसिया की विशेष उपस्थिति में डॉ संदीप कुमार अडवाल प्रोफेसर फार्मोकोलॉजी एवं डॉ पंकज मिश्रा कोओर्डिनेटर, पेरिफेरल फार्माकोविजीलेंस केंद्र, जबलपुर द्वारा फार्मेकोविजिजेन्स के अंतर्गत ए डी आर एवं भ्रामक विज्ञापन के विषय पर विस्तार से महाविद्यालय के छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारीयां दी गई। कार्यशाला में महाविद्यालय के बीएएमएस एवं पी जी के छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालो के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर डॉ सुनीता डी राम (एचओडी द्रव्य गुण ) एवं डॉ रविंद्र शर्मा, डॉक्टर शिवकुमार मिश्रा, डॉक्टर प्रकाश जोशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे डॉक्टर किंजल देवकर (JRF) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share to...