असम: आईएसआईएस (ISIS) इंडिया का चीफ हारिस फारूकी को असम के धुबरी जिले में एसटीएफ के द्वारा गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने उसे एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फारूकी और उसका साथी अनुराग सिंह बांग्लादेश की सीमा पार कर असम के धुबरी में प्रवेश कर लिया था।
दोनों वहां से कहीं आगे निकलते इससे पहले ही एसटीएफ ने अपनी इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के मुताबिक आईएसआईएस इंडिया चीफ को घेरकर दबोच लिया।
एसटीएफ पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी असम में धर्मशाला के धुबरी इलाके में पकड़े गए। दोनों से पूछताछ करने के साथ उन्हें एसटीएफ गुवाहाटी दफ्तर लेकर आया गया है। बताया जा रहा है कि हारिस फारूकी उर्फ हरीश अजमल फारुकी उत्तराखंड के देहरादून स्थित चकराता इलाके का निवासी है। यह भारत में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख है। जबकि उसके साथ पकड़ा गया साथी अनुराग हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। अनुराग ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना बदलकर रेहान रख लिया था। उसकी पत्नी बांग्लादेश की निवासी है। असम एसटीएफ का दावा है कि दोनों आरोपी भारत में ISIS के ट्रेंड और एक्टिव मेंबर हैं।
दोनो गिरफ्तार शख्स आईएसआईएस के ऐसे सदस्य हैं जिन्होंने टेरर फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के षड्यंत्र को अंजाम दिया था। भारत के कई इलाकों में रहकर आईईडी की। दोनों के खिलाफ एनआईए, दिल्ली और एटीएस लखनऊ में कई सारे मामले लंबित है। पुलिस ने यह भी कहा है कि दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए एसटीएफ ने एनआईए को सौंप दिया है।

More Stories
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी