कौन बनेगा करोड़पति 18 के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक किस्सा सुनाया, जिसने अमिताभ बच्चन को भी इमोशनल कर दिया. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली कपिला तनेजा ने बताया कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की थी. साथ ही ये भी बताया कि पिछले 24 साल से वो अपनी बेटी से दूर हैं.
कौन बनेगा करोड़पति 18 शो के दौरान कपिला तनेजा ने अपनी जिंदगी के दर्द भरे पन्ने खोले उन्होंने बताया कि उनकी लव मैरिज हुई, जिससे ससुराल वाले खुश नहीं थे, वो दहेज चाहते थे. जब तक मेरी सास घर से दूर थीं, सब ठीक था. लेकिन जैसे ही वो लौटीं, उत्पीड़न और ताने बढ़ गए. फिर आखिर में उन्होंने सारा इंतजाम कर लिया और मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्तियां जला दीं. सर्दी का मौसम था, इसलिए मेरी साड़ी का पल्लू और स्वेटर मेरे शरीर से चिपक गए थे. किसी तरह मैंने उन्हें हटाया और पानी की टंकी में डुबकी लगाई. फिर मुझे अस्पताल ले जाया गया.”
कपिला की कहानी सुन बिग-बी का आंखे हुई नम
कपिला की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन इमोशनल हो गए और उन्होंने कहा, “ये कहना कि अन्याय हुआ है, बहुत कम होगा. हम सिर्फ यही प्रार्थना कर सकते हैं कि किसी भी महिला को कभी ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े या इस तरह की पीड़ा से न गुजरना पड़े.”
24 साल से बेटी से नहीं मिलीं
कपिला ने ये भी बताया कि उनकी एक बेटी है, जिसे उन्होंने आखिरी बार अस्पताल में देखा था. कपिला ने कहा कि पिछले 24 सालों में उन्होंने न तो अपनी बेटी को देखा है और न ही उसकी आवाज सुनी है. कपिला ने ये भी बताया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया है. इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपनी बेटी को आशीर्वाद देने की रिक्वेस्ट की.
अमिताभ बच्चन ने कही ये बात
कपिला की बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें भावुक जवाब दिया. उन्होंने कहा- “मैं उन्हें आशीर्वाद देने की स्थिति में नहीं हूं, लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से वे किसी न किसी तरह हमसे संपर्क में आ रही होंगी. इसलिए मैं बस इतना ही कहूंगा, कृपया अकेले मत रहिए. आपकी मां जीवित हैं. एक बच्चे के लिए सबसे आवश्यक, लाभदायक और रुचि वाला शब्द ‘मां’ होता है. जब आप ‘मां’ बोलेंगे, तब पता चलेगा कि एक माता का दर्जा समाज में कितना होता है. बस एक बार ‘मां’ बोलिए और आपकी मां आपसे संपर्क करेंगी.”

More Stories
Ranbir Kapoor and Amitabh Bachchan Ayodhya Investment: अमिताभ बच्चन के बाद रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में किया निवेश, खरीदा करोड़ों का प्लॉट
Kareena Kapoor News: बहन करिश्मा कपूर से क्या सीखा? बच्चों तैमूर और जेह के रिएक्शन पर करीना ने कही ये बात
Primetime Emmy Awards 2026: जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी पर स्टाइलिश लॉ रोश का बड़ा खुलासा, कहा- ‘मैंने झूठ बोला था’