भोपाल: पुलिस कर्मियों को बिना स्ट्रेस के आनंदपूर्वक अपनी सेवा देने के उद्देश्य से मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयं की स्वयं से बात में विशेषज्ञों ने कई टिप्स दिए। निजी जीवन और कार्यस्थल पर सरल कार्य संस्कृति पर विशेष बल दिया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में प्रतिभागी अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी जीवन एवं कार्य स्थल पर आनंद के महत्व को बताया गया। जीवन में आंतरिक आनंद के महत्व को बताया गया सभी ने जीवन के विभिन्न पहलुओं में उत्साह और ऊर्जा के विभिन्न आयामों पर विमर्श किया और कार्य स्थल पर टिप्स को अपनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर मंत्रालय के रजिस्ट्रार मनोज श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त सुरक्षा अविनाश शर्मा, आनंद विभाग के मास्टर ट्रेनर श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, मुकेश, अजीत एवं समन्वयक के रूप में आनंद विभाग के मनु दीक्षित भी उपस्थित रहें।

More Stories
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के जर्नी ऑफ ए जर्नलिस्ट कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार स्टार एंकर अनंत त्यागी हुए शामिल
अण्डमान निकोबार में 200 गोताखोरों ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, समुद्र के अंदर फ़हराया दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा
दिल्ली शाहदरा के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी