September 11, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Akshay Kumar and Saif Ali Khan Movie Haivan: 18 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी जोड़ी, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म का बजट और अनुमानित ओपनिंग

अक्षय कुमार के लिए साल 2026 काफी बढ़िया गया है. इस साल उनकी दो फिल्में अब तक रिलीज हुई हैं और उन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. अब उनकी तीसरी फिल्म हैवान भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को लेकर फैंस के मिक्स्ड व्यूज आ रहे हैं. वैसे तो प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी जब भी स्क्रीन पर आती है तो धमाल जरूर होता है. लेकिन इस बार तो फिल्म भी सीरियस है और मैटर भी सीरियस होता नजर आ रहा है.

हैवान फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके जरिए ही अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आए हैं. फिल्म तो आ चुकी है. इस फिल्म के जरिए प्रियदर्शन और अक्षय दूसरी बार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहे हैं. इस साल की उनकी पहली फिल्म भूत बंगला सुपरहिट रही थी. आइए अब जानते हैं कि इस फिल्म का कलेक्शन पहले दिन कितना रहता है.

पहले दिन कितना कमाएगी हैवान?

रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग के दौरान फिल्म के 10,000 टिकट्स बिके थे. फिल्म बहुत सिंपल अंदाज में सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. ना तो इसका ज्यादा कोई प्रमोशन हुआ ना तो कोई बड़ी स्पेशल स्क्रीनिंग. हैवान अपने तय समय पर यानी 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बड़े स्टार्स और दिग्गज फिल्ममेकर की गैरमौजूदगी के बाद भी हैवान फिल्म को धाकड़ शुरुआत मिलने की उम्मीद नहीं है. फिल्म ओपनिंग डे पर 4 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. हालांकि ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म को कैसी ऑडियंस मिलती है.

क्यों खास है फिल्म हैवान?

हैवान फिल्म की बात करें तो इसका बजट 110 करोड़ से 115 करोड़ रुपये के बीच माना जा रहा है. ऐसे में फिल्म के लिए 10 करोड़ से कम की शुरुआत को तो किसी भी तरह से जस्टिफाई नहीं किया जा सकता है. हैवान में बड़े स्टार्स हैं. दिग्गज डायरेक्टर्स हैं. ऐसे में फिल्म को अगर अच्छा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसे आने वाले समय में फायदा मिल सकता है. इस फिल्म में 18 साल के बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार साथ नजर आएंगे. इसके पहले उनकी फिल्म टशन आई थी जो फ्लॉप रही थी. वहीं ये फिल्म प्रियदर्शन के करियर की 98वीं फिल्म है. हैवान इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि ये दिग्गज कॉमिडियन असरानी के करियर की आखिरी फिल्म है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म सिनेमाघरों में क्या कमाल कर के दिखाती है.

Share to...