खरगोन: खरगोन में आज सुबह सुबह इन्दौर लोकायुक्त की टीम ने गौरीधाम स्थित पटवारी जितेंद्र सोलंकी के मकान सहित चार ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की। प्रारंभिक जांच में पटवारी के घर से करीब साढे चार लाख रूपये नगद, बडी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण, चंदन नगर इंदौर में 6 दुकान, इंदौर में एक फ्लैट, खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट में एक दुकान, ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान, एक चार पहिया वाहन, मूलठान और मोघन में कृषि भूमि के साथ गोगांवा में एक दुकान का खुलासा सामने आ रहा है।
पटवारी के यहां काली कमाई का कुबैर का खजाना निकल रहा है। करोडो रूपये की सम्पत्ति एक मामूली पटवारी के यहाॅ और इंदौर लोकायुक्त की कार्यवाही से शहर में हडकंप मच गया है।
ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान शराब ठेकेदार को पटवारी ने 57 हजार रूपये महिने से ही किराये पर दे रखा था।
इंदौर लोकायुक्त डीएसपी संतोष भदौरिया और डीएसपी प्रवीण सिह बघेल की अगुवाई में आज सुबह 5 बजे इन्दौर लोकायुक्त की 22 सदस्यीय टीम एक साथ चार स्थानो पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई कर रही है। लोकायुक्त द्वारा कई बैंकों की पासबुक,बीमा सहित दुकान, मकान और सम्पत्ति के दस्तावेज जप्त किये है।
पटवारी जितेंद्र सोलंकी खरगोन जिले की गोगांवा तहसील के हल्का नंबर 36 में पदस्थ है। लंबे समय से जिले में पदस्थ है। पटवारी के पास करोडो की सम्पत्ति का खुलासा हो रहा है।
लोकायुक्त इन्दौर की टीम की कार्रवाई जारी है। शाम तक ही पूरा खुलासा हो सकता है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिह बघेल ने बताया की कार्रवाई जारी है। करोडो की सम्पत्ति का खुलासा हुआ है। प्रारम्भिक रूप से पटवारी के घर से करीब साढे चार लाख रूपये नगद, बडी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण, चंदन नगर इंदौर में 6 दुकान, इंदौर में एक फ्लैट, खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट में एक दुकान, ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान, एक चार पहिया वाहन, मूलठान और मोघन में कृषि भूमि के साथ गोगांवा में एक दुकान का खुलासा सामने आ रहा है।
फिलहाल लोकायुक्त कार्रवाई जारी हैं। वही पटवारी के यहां लोकायुक्त कार्रवाई से शहर भर में हड़कंप मचा हुआ हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम